मुंबई : रश्मिका की ‘मैसा’ के मुरीद हुए विजय देवरकोंडा और हनु राघवपुड़ी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 सितंबर 2026

मुंबई : रश्मिका की ‘मैसा’ के मुरीद हुए विजय देवरकोंडा और हनु राघवपुड़ी

Rashmika-film-myssa
मुंबई । भारत की पहली फीमेल-लीड पैन-इंडिया फिल्मों में से एक बताई जा रही ‘मैसा’ में रश्मिका अपने अब तक के सबसे इंटेंस अवतार में नजर आएंगी, जिसकी झलक मेकर्स द्वारा जारी किए गए कई लुक पोस्टर्स के जरिए पहले ही दर्शकों को पसंद आ चुकी है! मैसा 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक बनती जा रही है, जिसमें पैन-इंडिया सेंसेशन रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। अपनी शानदार वर्सेटिलिटी, नेचुरल स्क्रीन प्रेजेंस और हर किरदार में गहराई लाने की काबिलियत के लिए जानी जाने वाली रश्मिका ने अपनी परफॉर्मेंस से लगातार दर्शकों का दिल जीता है। मैसा में एक्ट्रेस एक बोल्ड और दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं, जो उन्हें एक बिल्कुल नए अंदाज में पेश करने के साथ-साथ उनके ऑन-स्क्रीन पर्सोना को भी एक नया रूप देने का वादा करता है।


फिल्म को लेकर बढ़ते एक्साइटमेंट के बीच मेकर्स ने रश्मिका का नया पोस्टर जारी किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट 27 नवंबर 2026 का ऐलान भी किया गया है। पोस्टर में रश्मिका के दमदार अवतार की हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं, उनके पति विजय देवरकोंडा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए उन्हें विश किया और लिखा—

"वायलेंट पिल्ला

भगवान तुम्हारे साथ रहें :)

इस फिल्म के साथ भी तुम अपने सभी प्यारे फैंस को एक बार फिर गर्व महसूस कराओगी।”

‘सीता रामम’ के डायरेक्टर हनु राघवपुड़ी ने भी एक्ट्रेस को शुभकामनाएं दीं और लिखा-

“बेस्ट विशेज रश्मिका मंदाना गरु, मेरी प्यारी रवींद्र पुल्ले और अनफॉर्मुला फिल्म्स को उनके डेब्यू के लिए ढेरों शुभकामनाएं।”


अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनी और रवींद्र पुल्ले के निर्देशन में तैयार ‘मैसा’ एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में दमदार विजुअल्स, रोमांचक कहानी और रश्मिका मंदाना की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: