सीहोर : भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा रविवार को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

सीहोर : भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा रविवार को

  • 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 13 पेंशनर्स का अमृत महोत्सव में होगा सम्मान

Sbi-pensionets-sehore
सीहोर। भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन सीहोर इकाई की वार्षिक आम सभा एवं अमृत महोत्सव कार्यक्रम आगामी 20 सितंबर रविवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शहर के बढ़ियाखेड़ी स्थित यूनिट अध्यक्ष हरीश अग्रवाल के निवास पर एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, अतिथियों के आमंत्रण और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से वार्षिक आम सभा का आयोजन 20 सितंबर को सुबह 10 बजे होटल सांवरिया, इछावर रोड पर करने का निर्णय लिया गया। आम सभा के साथ ही उन पेंशनर्स सदस्यों के सम्मान के लिए अमृत महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिन्होंने अपने जीवन के 75 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और ईकाई को उत्कष्ट सेवायें देने पर एससी दुबे भोपाल और मनोज दीक्षित माम को शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।


13 वरिष्ठ सदस्यों का होगा सम्मान

एसोसिएशन के सीहोर इकाई के सचिव रघुनाथ सिंह वर्मा और कोषाध्यक्ष गिरजेश शर्मा ने बताया कि अमृत महोत्सव के अंतर्गत इकाई के 13 सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें श्रीमती निर्मला कुमरे, श्रीमती इंद्रा शर्मा, श्रीमती कुसुम बासल, एसएम हुसैन, महेंद्र पालीवाल, मोहन रैकवार, अशोक बरेठा, राजेंद्र सिंह भदौरिया, कैलास सोनी, नरेश माथुर, रामचंदर मालवीय, वीरेंद्र सिंह चंद्रवंशी एवं महेश चंद्र तिवारी शामिल हैं। सभी वरिष्ठ सदस्यों को सम्मान पत्र के साथ शाल एवं श्रीफल भेंट किए जाएंगे।


भोपाल सर्किल पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजन

कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन भोपाल सर्किल के अध्यक्ष जीके गांधी, उपाध्यक्ष मदन जैन एवं विजय रांगणेकर, महासचिव मुकुल त्रिपाठी, सचिव मनोहर लालवानी, अरुण भगोलीवाल, एपी खरे, ज्ञान सक्सेना एवं राजेन्द्र सिंह राणा सहित अन्य पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। बैठक में वार्षिक आम सभा के लिए आमंत्रित किए जाने वाले अतिथियों की सूची तैयार की गई तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर वार्षिक सभा एवं अमृत महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।


बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद

बैठक में आरसी वर्मा, अशोक बरेठा, महेश तिवारी, ब्रजेश पालीवाल, गिरजेश शर्मा, आरएस वर्मा, महेंद्र दसोरिया, जीएस सिसौदिया, पवन चौरसिया, एलएन बरेठा, राजेश रैकवार, सतीश डावरे, नरेश माथुर, आरजी प्रजापति सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: