दिल्ली : ‘क्वॉकरवॉजर’ : थरूर ने ‘हमारे दौर के शब्द’ के जरिये सरकार पर तंज कसा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 20 सितंबर 2026

दिल्ली : ‘क्वॉकरवॉजर’ : थरूर ने ‘हमारे दौर के शब्द’ के जरिये सरकार पर तंज कसा

Shashi-tharoor
नई दिल्ली । अक्सर कम इस्तेमाल होने वाले और कठिन उच्चारण वाले अंग्रेजी शब्दों को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करने के लिए चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को एक ऐसा ही शब्द ‘क्वॉकरवॉजर’ साझा किया और इसे ‘‘हमारे दौर का शब्द’’ बताया। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने ‘क्वॉकरवॉजर’ का अर्थ भी साझा किया और इसके जरिये सरकार पर कटाक्ष किया। थरूर ने ‘एक्स’ पर इसकी परिभाषा का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, ‘‘क्वॉकरवॉजर — एक राजनीतिक कठपुतली, ऐसा व्यक्ति जिसे कोई दूसरा नियंत्रित करता है और जो उसके निर्देशों के अनुसार काम करता है।” उन्होंने कहा, “हमारे दौर का शब्द! मेरा मानना है कि सत्तारूढ़ दल ने पिछले एक दशक में ऐसे कुछ लोगों को जन्म दिया है...।” यह पहली बार नहीं है, जब थरूर ने इस शब्द का जिक्र किया है। अप्रैल 2022 में भी उन्होंने इसका अर्थ साझा किया था और इसे हमारी राजनीतिक शब्दावली में एक उपयोगी इजाफा बताया था। लेखक, नेता और शब्दों के जानकार थरूर अक्सर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को यह जांचने के लिए शब्दकोश खंगालने पर मजबूर कर देते हैं कि क्या ऐसे शब्द वास्तव में मौजूद हैं। थरूर ने कम इस्तेमाल होने वाले शब्दों जैसे ‘एलोडोक्साफोबिया’ के जरिये भी भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने इसका अर्थ (दूसरों की) “राय या विचारों का तर्कहीन डर” बताया था। इससे पहले भी वह ‘फरागो’ और ‘ट्राग्लोडाइट’ जैसे शब्दों से लोगों को चौंका चुके हैं। ‘फरागो’ का अर्थ गड़बड़झाला होता है, जबकि ‘ट्राग्लोडाइट’ शब्द ऐसे व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिसे जानबूझकर अज्ञानी या पुराने विचारों वाला माना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: