- स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर डीडीसी तुषार कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित
इसी क्रम में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आयोजित गतिविधियों एवं अभियानों से संबंधित रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले इनफ्लुएंसरों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। सर्वाधिक व्यूज प्राप्त करने वाली रील के इनफ्लुएंसर को 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त तुषार कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के माध्यम से जिले में स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वच्छता चैलेंज प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों, समूहों एवं संगठनों को स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस प्रतियोगिता में भाग लें और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ मधुबनी के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
गौरतलब है कि जिले में 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान, जनजागरूकता रैली, वृक्षारोपण, विभिन्न प्रतियोगिताएं, खेल गतिविधियां तथा नदी एवं तालाब सहित उनके घाटों की साफ-सफाई जैसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों का संचालन नगर निकायों, जिला गंगा समिति 'नमामि गंगे', लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, वीबी जी राम-जी सहित संबंधित विभागों एवं संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 24 सितंबर को नगर निगम के सहयोग से जीवछ नदी में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई के साथ-साथ आम लोगों को स्वच्छता एवं जलस्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, डीआरडीए निदेशक मो. सरफराजुद्दीन, राघवेंद्र कुमार, डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित, डीपीओ वीबी जी राम-जी अशोक कुमार राय, जिला समन्वयक एलएसबीए संजीव कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन, जिला सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक आशीष कुमार, प्रशांत कुमार, विवेक कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें