तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय 81वें सत्र में दुनिया भर के नेताओं को संबोधित करते हुए एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया है। एर्दोगन ने मंगलवार को अपने संबोधन में कहा,‘‘दक्षिण एशिया में यह जरूरी है कि कश्मीर मुद्दे समेत सभी विवादों को संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र और संबंधित प्रस्तावों के दायरे में बातचीत के जरिए सुलझाया जाए।’’ यह पहली बार नहीं है जब एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान कश्मीर मुद्दे पर बात की है। पिछले साल सितंबर में, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दे पर समाधान का आह्वान किया था। हालांकि, 2024 में एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में जम्मू-कश्मीर का ज़िक्र नहीं किया। वर्ष 2020 में, एर्दोगन ने आम बहस के लिए अपने पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो बयान में जम्मू-कश्मीर का ज़िक्र किया था। उस समय भारत ने इसे ‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’ बताया था और कहा था कि तुर्किये को दूसरे देशों की संप्रभुता का सम्मान करना सीखना चाहिए एवं अपनी नीतियों पर गहराई से विचार करना चाहिए।
बुधवार, 23 सितंबर 2026
Home
देश
विदेश
तुर्की के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बार फिर कश्मीर का मु्द्दा उठाया
तुर्की के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बार फिर कश्मीर का मु्द्दा उठाया
Tags
# देश
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें