- पटना से काशी पहुंची ‘सेवा संकल्प’ कार रैली, आयुष्मान से उज्ज्वला तक योजनाओं के संदेश से सजी थीं कारें
25 कारों में दिखा सेवा का सिलसिला
जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि पटना से काशी पहुंची 25 कारें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों का संदेश लेकर आई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में महिलाओं, बेटियों और गरीब परिवारों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष आगामी सात अक्टूबर को पूरे हो रहे हैं। इन वर्षों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया।
आयुष्मान से लखपति दीदी तक
कारों पर आयुष्मान योजना, निशुल्क आवास एवं शौचालय, जनधन खाते, पेंशन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के पोस्टर और स्लोगन लगाए गए थे। इस तरह चलते-फिरते वाहनों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले संदेशवाहक का रूप ले लिया।
विजेताओं को मिला सम्मान
बाबतपुर स्थित विलेज रिसोर्ट में आयोजित समापन समारोह में रैली के विजेताओं को अंगवस्त्रम और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के अलावा बेस्ट कार डेकोरेटेड, बेस्ट कपल, बेस्ट ड्राइवर और यंगेस्ट ड्राइवर जैसी श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नवरतन राठी, डॉ. राकेश शर्मा, क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर समेत बड़ी संख्या में समाजसेवी और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें