मधुबनी, 28 सितम्बर (रजनीश के झा) । 26 सितंबर को जिले में स्थापित सोशल मीडिया सेल के माध्यम से थानाध्यक्ष, फुलपरास को एक वीडियो प्राप्त कराया गया जिसमें यह देखा गया कि एक लड़का द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियार लहराता हुआ फोटो / विडियो पोस्ट किया गया है। थानाध्यक्ष द्वारा त्वरीत कार्रवाई कर उक्त वीडियो का सत्यापन कराया गया जिसमें लड़के की पहचान राजेश कुमार, पे०-रामजतन राय, सा०-खड्गामा, थाना-फुलपरास, जिला-मधुबनी के रूप में किया गया। उक्त सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचित करते हुए प्राप्त निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस द्वारा खड्गामा निवासी राजेश कुमार के घर पर पहुँचा गया तो पुलिस को देखते हीं उस घर के अन्दर से एक लड़का निकलकर भागने लगा परन्तु पुलिस बल के सहयोग से उसको पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति का नाम/पता पूछने पर उसने अपना नाम राजेश कुमार पे०- रामजतन राय बताया। भागने का कारण पुछने पर उसके द्वारा कोई भी संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया। वायरल वीडियो के संबंध में पुछने पर उसके द्वारा बताया गया कि हंथियार के साथ का यह वीडियो मेरे द्वारा हीं बनाकर सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर अपलोड किया गया है। हंथियार के संबंध में पुछने पर उसके द्वारा बताया गया कि यह हथियार अभी भी मेरे पास हीं है जिसे हम अपने घर में चौकी पर बिछावन के निचे छुपाकर रखे हुए हैं। उक्त घर का विधिवत तलाशी लेने के क्रम में घर के अंदर चौकी पर लगे बिछावन के निचे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। हथियार के संबंध पूछ-ताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि यह हथियार मुनानंद कुमार, पे०-उमेश राय, सा०-खड्गामा, फुलपरास से मैने लिया था। तपश्चात बरामद प्रदर्शों का जप्ती सूचि बनाकर पकड़ाये व्यक्ति को उसकी गिरफ्तारी का कारण बताते हुए विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं इस घटना के संदर्भ में फुलपरास थाना कांड सं0-396/26 दिनांक-26.03. 2026 धारा-25 (1-बी) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सोमवार, 28 सितंबर 2026
Home
अपराध
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर वीडियो बनाने में देशी कट्टा के साथ 01 गिरफ्तार
मधुबनी : सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर वीडियो बनाने में देशी कट्टा के साथ 01 गिरफ्तार
Tags
# अपराध
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें