मुंबई (अनिल बेदाग): लैब-ग्रोन डायमंड से जड़ी सोने की ज्वैलरी के डिजाइन, निर्माण और बिक्री से जुड़ी नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी लिमिटेड का आईपीओ 30 सितंबर 2026 को खुलने जा रहा है। कंपनी इस इश्यू के जरिए ऊपरी मूल्य बैंड पर करीब 108.42 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। आईपीओ के लिए 70 से 75 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 200 शेयरों का है। इश्यू में कुल 1,44,56,000 इक्विटी शेयर शामिल हैं, जिनका अंकित मूल्य 5 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी के अनुसार, आईपीओ से प्राप्त शुद्ध राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से कार्यशील पूंजी की जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 29 सितंबर को होगी, जबकि आईपीओ 5 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। कंपनी के शेयरों को एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। इश्यू में योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत, गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए न्यूनतम 15 प्रतिशत और खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत हिस्सेदारी निर्धारित की गई है। चॉइस कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू की बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 2,028.94 मिलियन रुपये का राजस्व, 309.74 मिलियन रुपये का ईबीआईटीडीए और 223.15 मिलियन रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, आईपीओ से मिलने वाली पूंजी कारोबार के विस्तार के साथ-साथ विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने में मदद करेगी।
सोमवार, 28 सितंबर 2026
Home
देश
व्यापार
मुंबई : लैब-ग्रोन डायमंड ज्वैलरी में नया दांव, 30 सितंबर को खुलेगा नित्यास जेम्स का आईपीओ
मुंबई : लैब-ग्रोन डायमंड ज्वैलरी में नया दांव, 30 सितंबर को खुलेगा नित्यास जेम्स का आईपीओ
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें