पटना : कृषि अनुसंधान परिसर में IARI पटना हब के विद्यार्थियों के लिए अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 28 सितंबर 2026

पटना : कृषि अनुसंधान परिसर में IARI पटना हब के विद्यार्थियों के लिए अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित

Antrakshi-patna
पटना, 28 सितंबर (रजनीश के झा) । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में चल रहे रिफॉर्म उत्सव-सह-हिंदी पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत दिनांक 28 सितंबर को आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों के लिए अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में तीन टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंतिम अक्षर से गीत गाना, गीत पहचानना, त्वरित उत्तर तथा हिंदी फिल्मों और प्रमुख फिल्म पुरस्कारों से संबंधित प्रश्नों के विभिन्न चरण शामिल थे।  प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. कमल शर्मा, प्रभागाध्यक्ष; डॉ. शिवानी, प्रधान वैज्ञानिक; डॉ. अभिषेक कुमार, वैज्ञानिक तथा श्री उमेश कुमार मिश्र, वरिष्ठ तकनीकी सहायक (हिंदी अनुवादक) थे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभागियों ने विभिन्न चरणों में उत्साह और तत्परता के साथ भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, त्वरित उत्तर देने की क्षमता तथा टीम के रूप में बेहतर समन्वय की भी प्रशंसा की। संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने अपने संदेश में कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को हिंदी के साथ सहज रूप से जुड़ने का अवसर देती हैं। उन्होंने कहा कि रचनात्मक और सहभागितापूर्ण कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, संचार कौशल और टीम भावना को मजबूत करने के साथ सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और आनंददायक बनाते हैं। विदित हो कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 29 सितंबर को समापन-सह-पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: