- हजारों नागरिकों ने दी भाजपा नेता गौरव महाजन को जन्म दिवस की बधाई शुभकामनाएं
मंगलवार की रात मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, निगम अध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक सुदेश राय, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मोबाइल के माध्यम से लोकप्रिय नेता गौरव सन्नी महाजन को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी। तो वहीं अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता सौभाग्य पैलेस मैरिज गार्डन भी पहुंचे और यहां पर श्री महाजन को फूल मलाई गुलदस्ता पहन कर देकर जन्म दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी। विभिन्न कृषि कार्यों के चलते कार्यक्रम में आने में असमर्थ रहे सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं और हजारों समर्थकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक WhatsAp ट्विटर इंस्टाग्राम के माध्यम से भी लोकप्रिय जन नेता गौरव सन्नी महाजन को जन्मदिवस के बधाई शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन ने सौभाग्य पैलेस मैरिज गार्डन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान महाकाल से बस यही कृपा है कि आपका प्रेम स्नेह है इसी प्रकार बना रहे आपकी सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। सौभाग्य पैलेस मैरिज गार्डन में आयोजित जन्म दिवस कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के दस हजार से अधिक नागरिक सम्मिलित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें