दिल्ली : अदालत ने मतदाता सूची में सोनिया गांधी के नाम संबंधी मामले में मजिस्ट्रेट के आदेश को रद्द किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

दिल्ली : अदालत ने मतदाता सूची में सोनिया गांधी के नाम संबंधी मामले में मजिस्ट्रेट के आदेश को रद्द किया

sonia-gandhi
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 11 सितंबर, 2025 के मजिस्ट्रेट अदालत के उस आदेश को चुनौती देने वाली पुनरीक्षण याचिका सोमवार को स्वीकार कर ली, जिसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का नाम 1983 में भारतीय नागरिकता हासिल करने से तीन साल पहले मतदाता सूची में शामिल किए जाने के आरोप की जांच से इनकार किया गया था।विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को ‘‘बिना विस्तृत कारणों वाला’’ बताते हुए रद्द कर दिया। इस आदेश में राउज एवेन्यू अदालत की सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता विकास त्रिपाठी की ओर से दायर शिकायत को खारिज कर दिया गया था। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘संबंधित आदेश में कानून का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 175(3) के तहत जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, जिसमें संबंधित पुलिस अधिकारी का पक्ष सुनना और संबंधित थाने से स्थिति रिपोर्ट मंगाना शामिल था।’’ उन्होंने कहा कि आदेश में कारणों का अभाव साफ दिखाई देता है, क्योंकि मजिस्ट्रेट ने कानून में दिए गए दोनों विकल्पों पर विचार नहीं किया। इनमें प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देना या बीएनएसएस के तहत आगे की प्रक्रिया अपनाना शामिल था। न्यायाधीश ने कहा कि मजिस्ट्रेट ने शिकायत से किसी संज्ञेय अपराध के होने का पता चलने के मुख्य पहलू पर विचार करने के बजाय, नागरिकता के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित किया। अदालत ने मामले को मजिस्ट्रेट के पास वापस भेज दिया, ताकि वह नयी दलीलें सुनने के बाद तर्कपूर्ण आदेश पारित कर सकें। मामले में आगे की कार्यवाही के लिए 29 सितंबर की तारीख तय की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: