ट्रेलर रिलीज़ के बाद इस यूथफुल कॉमेडी ने दर्शकों के साथ सेलेब्स का भी ध्यान अपनी तरफ खींचा है। ऐसे में नुसरत भरूचा और रायो एस बखिरता भी फिल्म को लेकर हो रही चर्चा में शामिल हो गए हैं। नुसरत जो लव रंजन यूनिवर्स का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं, उन्हें दोनों 'प्यार का पंचनामा' फिल्मों में अपनी यादगार परफॉर्मेंस के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह ही नहीं बनाई बल्कि वे एक फैन फेवरेट एक्ट्रेस भी बन गईं। अब, नई फ़िल्म में यंग रिलेशनशिप्स, रिलेटेबल ड्रामा, और अनफिल्टर्ड ह्यूमर का एक जैसा मेल देखते हुए, उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रेलर को रीशेयर करते हुए, नए कास्ट को शाउटआउट दिया है। साथ ही इस नए चैप्टर को लेकर बने उत्साह में शामिल हो गई हैं। ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “फिर से?? D-o-b-a-r-a?? दूसरी बार?? क्या?? 🤯 उम्मीद है इस बार कम से कम ये लोग प्यार के साथ-साथ रिश्ता भी निभाएंगे! बस ♥️ के लिए तैयार रहिए, 23 अक्टूबर!” ‘प्यार का पंचनामा’ के पहले पार्ट में विक्रांत चौधरी का किरदार निभाने वाले रायो एस बखिरता ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर किया है। लव फिल्म्स द्वारा प्रेजेंटेड ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को अनुज सैनी ने डायरेक्ट किया है और इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
मुंबई । पहला प्यार दूसरी बार एक यूथ एंटरटेनर है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लव फिल्म्स द्वारा प्रेज़ेंट इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस और डेब्यूटेंट डायरेक्टर अनुज सैनी द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। फिल्म एक फ्रेश कहानी के साथ - साथ 6 नए चेहरे लेकर आती है। फिल्म के साथ स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, जिसके बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौरा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें