पटना : एक्सपायर्ड, मिलावटी एवं संदूषित खाद्य सामग्री पर ताबड़तोड़ कार्रवाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 सितंबर 2026

पटना : एक्सपायर्ड, मिलावटी एवं संदूषित खाद्य सामग्री पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

  • राज्यभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर सघन अभियान जारी, मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई
  • पनीर में मानक से अधिक नमी, कम दुग्ध वसा एवं स्टार्च की पुष्टि; गुड़ एवं धनिया पाउडर के नमूने भी असुरक्षित पाए गए
  • विभिन्न जिलों में औचक निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ नष्ट

food-security-inspaction-bihar
पटना, 23 सितंबर (रजनीश के झा) । राज्य में आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण, खाद्य नमूना संग्रहण एवं प्रयोगशाला जांच की कार्रवाई लगातार जारी है। स्वास्थ्य सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त श्री कुमार रवि के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीमों द्वारा विभिन्न जिलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की जा रही है। इसी क्रम में 27 अगस्त से 23 सितंबर 2026 तक राज्य के विभिन्न जिलों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे गए। वहीं, जहां खाद्य सामग्री एक्सपायर्ड, खराब अथवा मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाई गई, वहां नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।


पनीर के नमूने में मानकों का उल्लंघन, स्टार्च भी पाया गया

Combined Food & Drug Laboratory, Patna द्वारा नवादा में संग्रहित पनीर के नमूना में Substandard पाया गया। प्रयोगशाला जांच में पनीर में 74.95 प्रतिशत नमी पाई गई, जबकि निर्धारित सीमा 60 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं दुग्ध वसा (Milk Fat) ड्राई मैटर का 8.38 प्रतिशत पाया गया, जबकि निर्धारित न्यूनतम 50 प्रतिशत है। जांच में Added Starch भी पॉजिटिव पाया गया।


मुजफ्फरपुर में गुड़ का नमूना असुरक्षित

मुजफ्फरपुर के बेनीपुर, पंचगछिया स्थित M/s गायत्री ट्रेडर्स से संग्रहित गुड़ के नमूने को प्रयोगशाला जांच में Unsafe पाया गया। 21 सितंबर 2026 को जारी रिपोर्ट के अनुसार नमूने में Starch पॉजिटिव पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा नमूना संग्रहित किया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित मामले में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।


हाजीपुर में धनिया पाउडर में अतिरिक्त रंग एवं स्टार्च की पुष्टि

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित M/s जय माता की किराना स्टोर से संग्रहित धनिया पाउडर का नमूना भी Unsafe पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संग्रहित नमूने की जांच में Added Colour (Sudan-I) एवं Starch पॉजिटिव पाए गए। मामले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


पटना में होटल एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

23 सितंबर 2026 को पटना के गांधी मैदान क्षेत्र स्थित विभिन्न होटल एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा दूध, पनीर एवं खोवा की जांच की गई। साथ ही किचन, स्टोर रूम एवं वेस्ट मटेरियल स्टोर का भी निरीक्षण किया गया। खाद्य प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जा चुके तेल के उचित निस्तारण, साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। टीम द्वारा मौके पर फॉर्मेलिन एवं स्टार्च की जांच की विधि के संबंध में खाद्य कारोबारियों एवं उपस्थित लोगों को जागरूक भी किया गया। वहीं, 22 सितंबर 2026 को दाउदपुर एवं मोर क्षेत्र के लगभग सात खाद्य प्रतिष्ठानों में दूध, खोवा एवं पनीर की जांच की गई। जांच के दौरान फॉर्मेलिन एवं स्टार्च की उपस्थिति नहीं पाई गई।


विभिन्न जिलों में खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण

राज्य के विभिन्न जिलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दुकानों, होटलों, मिठाई प्रतिष्ठानों, डेयरी एवं अन्य खाद्य कारोबारियों के यहां निरीक्षण किया गया। इस दौरान पनीर, दूध, खोवा, मिठाई, खाद्य तेल, मसाले, सॉस, दाल एवं अनाज सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच की गई। जहां एक्सपायर्ड या अनुपयुक्त खाद्य सामग्री पाई गई, उसे नियमानुसार नष्ट कराया गया। खाद्य कारोबारियों को FSSAI Registration/Licence लेने, खाद्य एवं गैर-खाद्य सामग्री को अलग-अलग रखने तथा FIFO एवं FEFO प्रणाली का पालन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, दस्ताने एवं हेयर नेट के इस्तेमाल तथा खाद्य पदार्थों को ढककर रखने पर विशेष जोर दिया गया।


23 सितंबर को विभिन्न श्रेणियों में व्यापक निरीक्षण

23 सितंबर 2026 के दैनिक कार्य प्रतिवेदन के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में खाद्य प्रतिष्ठानों का व्यापक निरीक्षण किया गया। इसके तहत—

- दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद: 215 निरीक्षण

- खाद्य तेल: 30 निरीक्षण एवं 2 नमूने संग्रहित

- मसाले एवं सॉस: 104 निरीक्षण एवं 5 नमूने संग्रहित

- मिठाई: 148 निरीक्षण

- स्ट्रीट फूड: 26 निरीक्षण एवं 14 नमूने संग्रहित

- अनाज एवं दाल: 91 निरीक्षण एवं 1 नमूना संग्रहित


इसके अतिरिक्त पूर्व में संग्रहित नमूनों को भी जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी खाद्य कारोबारियों (FBOs) को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है। खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छ किचन, सुरक्षित खाद्य भंडारण, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का भंडारण अथवा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राज्य में खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण, नमूना संग्रहण, प्रयोगशाला जांच, जागरूकता एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: