पटना : कटे होंठ, कटे तालु और टंग टाई से पीड़ित बच्चों की सर्जरी के लिए विशेष अभियान का हुआ शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

पटना : कटे होंठ, कटे तालु और टंग टाई से पीड़ित बच्चों की सर्जरी के लिए विशेष अभियान का हुआ शुभारंभ

  • पीएमसीएच में पहले दिन 5 बच्चों की सफल सर्जरी; राज्य के 12 चिकित्सा संस्थान अभियान में शामिल

Children-surgery-bihar
पटना, 02 अक्टूबर (रजनीश के झा) । स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत कटे होंठ, कटे तालु और टंग टाई यानी जीभ की गति में बाधा पैदा करने वाली स्थिति से पीड़ित बच्चों की सर्जरी के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान का शुभारंभ पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में हुआ। इस अभियान में राज्य के 12 चिकित्सा संस्थानों को शामिल किया गया है। अभियान के पहले दिन पीएमसीएच में कुल 5 बच्चों की सफल सर्जरी की गई। इनमें कटे तालु से पीड़ित दो बच्चे, कटे होंठ से पीड़ित दो बच्चे और टंग टाई से पीड़ित एक बच्चा शामिल है। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में डॉ. पुरुषोत्तम कुमार और डॉ. विकास कुमार ने सर्जरी सफलतापूर्वक की। इस दौरान एनेस्थीसिया इकाई के प्रभारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. शबकत तथा कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रीति शर्मा का अहम सहयोग रहा। अभियान के सफल संचालन में शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. हेमंत कुमार, इकाई प्रभारी डॉ. मनोज कुमार सिंह तथा इकाई प्रभारी एवं आरबीएसके के सह-नोडल अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र कुमार सिंह ने भी सहयोग दिया। इस अवसर पर पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार, आरबीएसके के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, आरबीएसके के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रवि प्रकाश तथा इकाई प्रभारी डॉ. सेतु बंधु तिवारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: