मुजफ्फरपुर, 4 अक्टूबर (रजनीश के झा) । PK मुजफ्फरपुर में शिक्षक संवाद में हुए शामिल, बोले - सभी वर्गों के शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना मेरी गारंटी और गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों के शोषण पर रोक के लिए राज्य स्तर पर मानक बने, तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के स्नातक उम्मीदवार के जीतने पर 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को देंगे नौकरी। PK ने JDU में दरार पर दिया बड़ा बयान, बोले- JDU की ताकत नीतीश कुमार थे, अब उनका कोई नेता नहीं, JDU को बिहार में अमित शाह चलाते हैं, आगे JDU का वियोजन-संयोजन BJP में होना तय है। प्रशांत किशोर ने विपक्ष के 7वें वेतनमान के वादे पर सवाल उठाने पर कहा - सत्ता में तो जन सुराज आज भी नहीं है, फिर 1 करोड़ बुजुर्गों की पेंशन 400 से 1100 और Student Credit Card को 4 लाख से 2 लाख करने के बाद वापस 4 लाख कैसे कराया? क्योंकि समाज को मालूम है कि हमने अगर आवाज उठाई है तो सोच-समझकर उठाई होगी, हमारा लक्ष्य विधायक बनना, सत्ता-विपक्ष में आना नहीं, बिहार में सुधार करना है।
रविवार, 4 अक्टूबर 2026
मुजफ्फरपुर : शिक्षकों को 7वां वेतनमान दिलाना मेरी गारंटी : पीके
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें