पटना : चुनाव आयोग ने अपनी विश्वसनीयता खोयी है : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

पटना : चुनाव आयोग ने अपनी विश्वसनीयता खोयी है : प्रशांत किशोर

Prashant-kishore-on-election-commission
पटना, 9 अक्टूबर, (रजनीश के झा) । PK ने SIR पर हो रहे विरोध पर दिया बड़ा बयान, बोले- 8-10 वर्षों से चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगे हैं, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना चाहिए, बिहार में मतदान से दो दिन पहले तक वोट खरीदे गए और चुनाव आयोग मूकदर्शक रहा; जब तक चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी नहीं होगी, विरोध होगा। PK ने चुनाव को खर्चीला बनाने के आरोप पर दिया बड़ा बयान, बोले- प्रशांत किशोर और जन सुराज लोकतंत्र को जिंदा कर रहे हैं, पहले नेता ‘लालू जी का जंगलराज आ जाएगा’ कह जीतते थे, अब सरकार को 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करने पड़े, हमारी वजह से सरकार को थोड़ी मेहनत-पैसा खर्च करना पड़ा, हमने बिहार के लोगों को दिखाया कि आप वोट के लिए 10 हजार रुपये मांगेंगे तो मिलेगा, शिक्षा-रोजगार मांगेंगे तो वो भी मिलेगा। PK ने नीरज कुमार के बयान पर किया पलटवार, बोले- नीरज कुमार अपनी औकात से ऊपर उठकर बोलने लगे थे, इसलिए उनका अंत सुनिश्चित कर दिया है, आज फिर दावा करता हूं, नीतीश कुमार मीडिया के सामने एक मिनट कह दें कि नीरज कुमार हमारे साथ रहे हैं और इन्हें मेरा समर्थन है, तो मैं अपना उम्मीदवार वापस ले लूंगा।

कोई टिप्पणी नहीं: