दिल्ली: राहुल ने अधिकारों और न्याय की आवाज के मंच 'सत्याग्रह' की शुरुआत की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

दिल्ली: राहुल ने अधिकारों और न्याय की आवाज के मंच 'सत्याग्रह' की शुरुआत की

Rahul-gandhi-unite-satyagrah
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘सत्याग्रह’ नामक एक नए मंच की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य देशभर में अपने अधिकारों और न्याय के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की आवाज को एक साझा मंच पर लाना है। राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर यह शुरुआत की और इससे जुड़ी वेबसाइट का लिंक भी साझा किया। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘जेन जी, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएं, हर संघर्ष की अपनी कहानी है। पर जो आवाज़ अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है।’’ उनका कहा, ‘‘ देशभर में लोग अन्याय के खिलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है। अब नए सत्याग्रह का समय है। आप किन मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, मुझे बताइए। मैं आपकी बात सुन रहा हूं।’’ 


राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ पूरे देश में सच को दबाया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कहीं ज़मीन के लिए, कहीं महिलाओं के अधिकारों के लिए, कहीं दलितों और ओबीसी के अधिकारों के लिए, तो कहीं शिक्षा और परीक्षाओं को लेकर। हम इन सभी आंदोलनों को संगठित करने, उन्हें एक मंच पर साथ लाने और आपके साथ मिलकर यह देखने में मदद करना चाहते हैं कि जिस लड़ाई के लिए आप खड़े हैं, उसे हल करने में हम आपकी कैसे मदद कर सकते हैं।" कांग्रेस नेता का कहना है कि ‘सत्याग्रह’ इन्हीं आवाजों को एक मंच पर साथ लाने की पहल है। राहुल गांधी ने लोगों से अपील की कि यदि वे किसी अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं तो अपनी कहानी इस मंच पर साझा करें। उन्होंने कहा, ‘‘आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है। और मैं जो कर सकता हूं, करूंगा - संसद में, सड़क पर, खत लिखकर, जहां भी मेरी ज़रूरत हो वहां आपके साथ खड़े होकर - नेता विपक्ष के रूप में ये मेरी ज़िम्मेदारी है।’’उनका कहना है कि इस मंच के ज़रिये लोग अपनी पहचान, अपने मुद्दे और उनके अधिकारों के रास्ते में खड़ी चुनौतियों की जानकारी साझा कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: