‘लंबोधरा 2.0’
एक साइंस फिक्शन सोशल थ्रिलर @lambodhara2.0 @anilshetty87 @kunalkkapoor @saachi_bindra @meghanagaonkar @macmacha @simplesuni"
लंबोधरा 2.0 को जो चीज एक गेम चेंजर बनाती है वो है इसकी शानदार कास्टिंग। इस फिल्म के साथ ट्रेडिशनल विजुअल इफेक्ट्स और प्रोस्थेटिक्स को दरकिनार करते हुए, मेकर्स ने जिया (JIA) को इंट्रोड्यूस किया है। जिया एक मचानी रोबोटिक्स द्वारा बेंगलुरु में बनाई गई ह्यूमनॉइड रोबोट है, जो बड़े पर्दे पर अपना फुल फ्लेज्ड किरदार निभा रही है। इस ऐतिहासिक मुकाम पर रोशनी डालते हुए मेकर्स ने खास नोट में लिखा है: "बेंगलुरु की मचानी रोबोटिक्स। इंडियन सिनेमा में पहली बार एक असली ह्यूमनॉइड रोबोट ‘लंबोधरा 2.0’ में पर्दे पर एक किरदार निभा रहा है। जिया सीजीआई नहीं है। जिया कोई ऐसा एक्टर भी नहीं है जो रोबोट का किरदार निभा रहा हो। जिया ही एक्टर है। 🤖🎬 इंडियन सिनेमा के भविष्य में आपका स्वागत है।" 'लंबोधरा 2.0' की शूटिंग रैप होने से लेकर अब एक कदम आगे बढ़कर पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज शुरू करने के साथ, यह साइंस-फ़िक्शन फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर एक ऐसी कहानी पेश करने वाली जिसे किसी ने नहीं देखा होगा। इस तरह से यह फिल्मों को कहने के अंदाज को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए तैयार है। कहना होगा कि यह फिल्म इंडियन सिनेमा का भविष्य है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें