मुंबई : अब बोतलें नहीं जाएंगी बेकार, रीसाइक्लिंग से मिलेगा नया आकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

मुंबई : अब बोतलें नहीं जाएंगी बेकार, रीसाइक्लिंग से मिलेगा नया आकार

Bottle-recycle
मुंबई (अनिल बेदाग): पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक कचरे के बेहतर प्रबंधन की दिशा में महाराष्ट्र सरकार, ठाणे नगर निगम और हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज ने महा r-PET अभियान का विस्तार किया है। ठाणे में नए PET कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन कर इस्तेमाल की गई प्लास्टिक बोतलों के संग्रहण, छंटाई और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने की पहल की गई। कार्यक्रम में समर्पित कलेक्शन बिन्स, रिटेलर्स के लिए ग्रीन कूल दुकान स्टिकर और सहभागिता प्रमाणपत्र भी लॉन्च किए गए। इसके अलावा, संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई। महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे ने इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए कहा कि अब समय इस्तेमाल के बाद बोतलों को फेंकने के बजाय एकत्र करने का है। उन्होंने बताया कि ठाणे के बाद इस पहल को छत्रपति संभाजीनगर, नासिक और बीड तक ले जाने की योजना है। अभियान के तहत एकत्रित PET बोतलों को अधिकृत रीसाइक्लिंग चैनलों तक पहुंचाने के लिए कलेक्शन पार्टनर्स और रिटेलर्स का नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम में रीसाइकिल्ड PET प्लास्टिक से बनी बेंचों का भी अनावरण किया गया, जो कचरे को उपयोगी उत्पादों में बदलने की संभावनाओं को दर्शाती हैं। HCCB के अविनाश कांत कुमार के अनुसार, संग्रहण से लेकर प्रोसेसिंग तक पूरी व्यवस्था में सहयोग और बेहतर ट्रेसेबिलिटी जरूरी है। यह पहल प्लास्टिक रिकवरी और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कोई टिप्पणी नहीं: