नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय सात अक्टूबर को अपने प्लेसमेंट अभियान 'अवसर 2026' के दूसरे संस्करण का आयोजन करेगा, जिसमें 85 से अधिक संगठनों के भाग लेने की उम्मीद है और 4,000 से अधिक छात्रों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय के तत्वावधान में केंद्रीय प्लेसमेंट प्रकोष्ठ (सीपीसी) द्वारा आयोजित यह अभियान सात अक्टूबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक नॉर्थ कैंपस स्थित जी. सी. नारंग मार्ग पर गेट नंबर दो के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने बताया कि पहले ‘जॉब मेला’ के नाम से आयोजित होने वाला 'अवसर' छात्रों और संभावित नियोक्ताओं के बीच संवाद को सुगम बनाने तथा विभिन्न क्षेत्रों और पेशेवर कार्यक्षेत्रों में रोजगार एवं इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट अभियान में दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी छात्रों के लिए अवसर खुले रहेंगे।
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
दिल्ली : डीयू सात अक्टूबर को 'अवसर' प्लेसमेंट अभियान के दूसरे संस्करण का आयोजन करेगा
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें