नई दिल्ली। देश में इस मानसून सीजन (जून-सितंबर) में दीर्घ अवधि औसत (एलपीए) की 87.4 प्रतिशत बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि मानसून सीजन में सामान्य बारिश 868.6 मिमी होती है, जबकि इस साल देश में 759.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा कि इस मानसून सीजन के दौरान देश में हुई बारिश वर्ष 2001 के बाद से चौथी सबसे कम है। एलपीए (दीर्घ अवधि औसत) किसी क्षेत्र में किसी महीने या मौसम के दौरान होने वाली बारिश का 30 से 50 वर्षों के लंबे समय के आंकड़ों के आधार पर निकाला गया औसत होता है। वर्तमान में देश में एक जून से 30 सितंबर के बीच हुई बारिश में करीब 13 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026
दिल्ली : वर्ष 2001 के बाद मानसून के दौरान चौथी बार सबसे कम बारिश : आईएमडी
Tags
# जलवायु परिवर्तन
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
जलवायु परिवर्तन,
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें