Headlines News :
Home » » एकदिनी मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान

एकदिनी मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Written By रजनीश के झा (Rajneesh K Jha) on रविवार, 15 जनवरी 2012 | रविवार, जनवरी 15, 2012



आस्ट्रेलिया के साथ जारी टेस्ट श्रृंखला में भारतीय क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वहां खेले जाने वाले दो टी-20 मुकाबलों और त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए रविवार को 17 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। एकदिवसीय टीम में 2011 विश्वकप के बाद सचिन तेंदुलकर और जहीर खान की वापसी हुई है वहीं इरफान पठान को बरकरार रखा गया है। त्रिकोणीय श्रृंखला में श्रीलंका की टीम शामिल होगी। 


अंतर्राष्ट्रीय टी-20 और एकदिवसीय मुकाबलों के लिए हरभजन सिंह और युवराज सिंह को टीम में जगह नहीं मिली है जबकि मध्यम गति के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार को टीम में शामिल कर लिया गया है। वहीं, दो वर्ष बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इरफान पठान पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है। स्पिन गेंदबाज के रूप में टीम में रविचंद्रन अश्विन के साथ राहुल शर्मा को जगह दी गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय शतक लगाने वाले मनोज तिवारी को टीम में शामिल किया गया है। 

इसके साथ ही दूसरे विकेटकीपर के रूप में पार्थिव पटेल टीम में होंगे। हरफनमौला रवींद्र जडेजा भी टीम में चुन लिए गए हैं। टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा को एकदिवसीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। टी-20 और एकदिवसीय मुकाबलों के लिए घोषित टीम इस प्रकार है : 

महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान, विकेटकीपर), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गम्भीर, सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, विराट कोहली, रोहित शर्मा, मनोज तिवारी, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), जहीर खान, उमेश यादव, इरफान पठान, आर. विनय कुमार और प्रवीण कुमार।
Share this article :

Donate and Support AARYAAVART

Follow US On Facebook

Follow Us On Google+

Follow Us On NetworkBlogs


Popular Posts

 
Support : | Rajneesh K Jha |
Proudly powered by Aaryaavart Media
Copyright © 2009. आर्यावर्त - All Rights Reserved
Template Design by Aaryaavart Media Published by रजनीश के झा