रोहतास में नक्सली ने किया आत्मसमर्पण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 28 सितंबर 2012

रोहतास में नक्सली ने किया आत्मसमर्पण


प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक कट्टर नक्सली ने शुक्रवार को बिहार के रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया। रोहतास के पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि कट्टर नक्सली प्रकाश उरांव ने सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकर आत्मसमर्पण कर दिया है। उस पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले इस नक्सली को सरकार की घोषणा के मुताबिक लाभ दिया जाएगा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस झारखंड सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसके नाम पर दर्ज मामलों की छानबीन कर रही है। पुलिस इस आत्मसमर्पण को बड़ी सफलता मान रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: