सायना सेमीफाइनल में, जयराम बाहर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 जनवरी 2017

सायना सेमीफाइनल में, जयराम बाहर

saina-semifinal-jayaram-out
सारावक (मलेशिया), 20 जनवरी, भारत की स्टार शटलर और शीर्ष वरीय सायना नेहवाल ने इंडोनेशियाई खिलाड़ी फित्रानी फित्रानी को लगातार गेमों में हराकर शुक्रवार यहां मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली जबकि पुरूष खिलाड़ी अजय जयराम गैर वरीय खिलाड़ी से हारकर बाहर हो गये। विश्व में 10वें नंबर की खिलाड़ी सायना ने आठवीं सीड फित्रानी को 40 मिनट में 21-15 21-14 से हराया। हालांकि पुरूष एकल के क्वार्टरफाइनल में छठी वरीय जयराम को इंडोनेशिया के गैर वरीय खिलाड़ी एंथोनी सिनिसुरका गिनटिंग के हाथों 28 मिनट में 13-21 8-21 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। टूर्नामेंट में अब सायना ही अकेली भारतीय खिलाड़ी बची हैं और फाइनल में जगह बनाने के लिये उनके सामने हांगकांग की पांचवीं सीड खिलाड़ी यिप पुई यिन की चुनौती रहेगी। गत वर्ष अधिकतर सीजन चोट और फिटनेस समस्या से जूझती रहीं सायना ने 40वीं रैंकिंग की फित्रानी के खिलाफ अपने करियर रिकार्ड को अब 3-0 पहुंचा दिया है। सायना ने इससे पहले गत वर्ष इंडोनेशियाई खिलाड़ी को इंडोनेशिया ओपन और एशिया चैंपियनशिप में हराया था। ओलंपिक पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी को अंतिम चार में यिन के खिलाफ जीत की दावेदार माना जा रहा है। सायना अपने करियर में हांगकांग की खिलाड़ी से कुल आठ बार मुकाबला कर चुकी हैं जिसमें उन्होंने छह बार जीत अपने नाम की है। विश्व में 19वीं रैंकिंग के खिलाड़ी जयराम के सामने वैसे तो 40वीं रैंकिंग के इंडोनिशियाई खिलाड़ी थे लेकिन गिनटिंग भारतीय खिलाड़ी को करियर के पिछले तीन मैचों में दो बार मात दे चुके थे और इस मुकाबले में भी उन्होंने एकतरफा अंदाज में छठी सीड खिलाड़ी को मात दी। गिनटिंग का अब जयराम के खिलाफ बेहतरीन 3-1 का रिकार्ड हो गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: