नयी दिल्ली, 19 अप्रैल, राष्ट्रीय राजधानी में सूरज का मिजाज लगातार गरमा रहा है और लोग नरम सुबह की जगह दोपहर वाली गर्मी की सुबह का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान के 42 डिग्री सेल्सियस के अास पास रहने का अनुमान है। सुबह से ही आसमान साफ है और राजधानी के किसी भी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में कल आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान है लेकिन न्यूनतम तापमान में आज के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की जायेगी। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कल का न्यनूतम तापमान 24़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और अधिकतम तापमान 42़ 5 तक पहुंच गया था। दिल्ली में अप्रैल में ही प्रचंड गर्मी पड़ रही है, इससे लोगों में मई-जून में गर्मी के मिजाज को लेकर चिंता का माहौल है। हालांकि मौसम विभाग ने मानसून के सामान्य रहने का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस बार 96 प्रतिशत बारिश होगी।
बुधवार, 19 अप्रैल 2017
दिल्ली में दोपहर सी सुबह ,सूरज का मिजाज गरमाया
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें