लखनऊ 09 अगस्त, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को आगाह किया है कि गंगा और यमुना नदी का अस्तित्व यदि संकट मेें पडा तो उत्तर भारत का बडा भू-भाग रेगिस्तान में तब्दील हाे जायेगा। श्री योगी आज यहां नमामि गंगे जागृत यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे। बिजनौर से बलिया तक निकलने वाली इस यात्रा में उत्तर प्रदेश होमगार्ड के जवान शामिल होंगे। 25 जिलों के 108 विकास खंड क्षेत्रों में होते हुए यह यात्रा 1025 किमी़ की दूरी तय करेगी। श्री योगी ने कहा कि नदी संस्कृति को हर हाल में मजबूत करना होगा। गंगा की निर्मलता बनाये रखना होगा। निर्मलता बनाये रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि इसमें बूढे, बच्चे, समाजसेवी संगठन और अन्य लोगों को भी जुडना होगा। उन्होंने कहा कि नदियां लाइफ लाइन होती हैं। उत्तर भारत में गंगा यमुना का अस्तित्व बनाये रखना होगा। इनको प्रदूषण से मुक्त करना होगा। इनका अस्तित्व संकट में आयेगा तो उत्तर भारत का बडा भू-भाग रेगिस्तान में परिवर्तित हो सकता है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगा सागर तक गंगा की निर्मलता बनाये रखने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा विकास के नाम से नया मंत्रालय गठित कर दिया। नदी संस्कृति विकसित करने का अभियान शुरु किया। दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति को जीवित रखना है।
बुधवार, 9 अगस्त 2017
Home
उत्तर-प्रदेश
देश
गंगा यमुना का अस्तित्व संकट में आया तो उत्तर भारत का बडा भू-भाग बन जायेगा रेगिस्तान: योगी
गंगा यमुना का अस्तित्व संकट में आया तो उत्तर भारत का बडा भू-भाग बन जायेगा रेगिस्तान: योगी
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें