दिल्ली में बारिश, मौसम हुआ सुहाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 अगस्त 2017

दिल्ली में बारिश, मौसम हुआ सुहाना

cloudy-morning-in-delhi-light-rain-expected
नयी दिल्ली, 09 अगस्त, राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह से बादल छाये रहने के बावजूद उमस के कारण परेशान लोगों को बारिश होने के बाद राहत मिली और हवाएं चलने की वजह से मौसम सुहाना हो गया। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के अनुसार सामान्य है। मौसम विभाग ने बताया कि यहां दिन भर बादल छाये रहने तथा रात में हल्की बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां आर्द्रता का अधिकतम स्तर 98 प्रतिशत रहा। सुबह साढ़े आठ बजे तक 29.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी। आज अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार यहां कल भी हल्की बारिश और बूंदा बांदी के साथ सामान्य रूप से दिन भर बादल छाये रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: