मधुबनी : जूता, मौजा, कम्बल, डंडा, टोपी, इत्यादि सामग्री का वितरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 जनवरी 2018

मधुबनी : जूता, मौजा, कम्बल, डंडा, टोपी, इत्यादि सामग्री का वितरण

cloth-distribution-jaynagar
जयनगर/मधुबनी, 07जनवरी, देवधा थाना परिषर में जयनगर थानाध्यक्ष उमाशंकर राय, देवधा थानाध्यक्ष उमेश पासवान एवं बिहार ग्राम रक्षा दल केजिलाध्यक्ष राम प्रसाद राउत के नेतृत्व में जयनगर प्रखण्ड के देवधा थाना अन्तर्गत ग्राम रक्षा दल के नौजवानो को ठंड,शीतलहरी को देखते हुये जूता, मौजा,कम्बल,डंडा, टोपी,इत्यादि सामग्री का बितरण 20 नौजवानों के बीच किया गया,दोनो थानाध्यक्षो के प्रति सभी ग्राम रक्षा दल के नौजवानों ने आभार व्यक्त किये,उक्त कार्यक्रम में बिहार ग्राम रक्षा दल केजिला उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव,जिला संयोजक हिरेन पासवान,सह सचिव लालबाबू यादव,जदयू छात्र नेता यशबंत कामत जी,जिला कार्यसमिति सदस्य, रम्भू मण्डल जी,खजौली प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल पासवान जी उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम रक्षा दल के नौजवानों को मनोबल बढ़ाया गया,हर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दिया।जिलाध्यक्ष राम प्रसाद राउत जी ने दोनों थानाध्यक्ष के प्रति आभार,शुभकामनाये व्यक्त किये।

कोई टिप्पणी नहीं: