कांग्रेस ने मेघालय, त्रिपुरा के उम्मीदवारों की सूची जारी की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 जनवरी 2018

कांग्रेस ने मेघालय, त्रिपुरा के उम्मीदवारों की सूची जारी की

congress-releases-list-of-candidates-for-meghalaya-tripura
नयी दिल्ली, 27 जनवरी, कांग्रेस ने मेघालय तथा त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के लिए आज अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा के लिए 57 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है जिनमें मुख्यमंत्री मुकुल संगमा को दो सीटों से टिकट दिया गया है । पार्टी ने 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए 56 प्रत्याशी घोषित किये हैं । मेघालय में मुख्यमंत्री मुकुल संगमा को उनकी मौजूदा सीट अम्पाथी (सु) के साथ ही सोंगसाग (सु) सीट से भी उम्मीदवार बनाया गया है । मेघालय में 18 फरवरी को तथा त्रिपुरा में 27 फरवरी को चुनाव होना है । दोनों राज्यों में मतगणना तीन मार्च को होगी ।

कोई टिप्पणी नहीं: