पुलिस की गोली से एक प्रदर्शनकारी की मौत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 अप्रैल 2011

पुलिस की गोली से एक प्रदर्शनकारी की मौत.


 जैतापुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में जैतापुर परमाणु बिजली संयंत्र का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोली से एक व्यक्ति की मौत के अगले दिन मंगलवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने रत्नागिरी में सड़क जाम किया और ट्रकों व बसों में आग लगा दी। सरकार ने गोलीबारी की जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन कहा है कि संयंत्र की स्थापना होकर रहेगी।

रत्नागिरी के विभिन्न हिस्सों में शाम को स्थिति तब सामान्य की ओर लौटती दिखी, जब पुलिस ने धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी तथा पांच से अधिक लोगों को एक जगह एकत्र होने पर रोक लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, टायर जलाए और सड़कों पर जाम लगा दिया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जगह-जगह टायर जलाए तथा शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने उस अस्पताल पर भी हमला किया, जहां गोलीबारी में मारे गए व्यक्ति का शव रखा गया है। रत्नागिरी जिला प्रशासन ने तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया।

जैतापुर में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के मुद्दे पर मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा में चर्चा हुई। राज्य के गृहमंत्री आर. आर. पाटील ने घोषणा की कि घटना की जांच न्यायिक दंडाधिकारी से कराई जाएगी। विधानसभा में इससे पहले विपक्षी सदस्यों ने गोलीबारी की घटना की न्यायिक जांच की मांग की। विपक्ष के नेता एकनाथ खडसे ने कहा कि दोषी पाए जाने वालों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। विपक्षी सदस्यों ने मृतक के परिजन को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मांग की। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने मंगलवार को शिवसेना पर जैतापुर परमाणु बिजली परियोजना को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

रमेश ने संवादाताओं से कहा, "उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे जैतापुर पर राजनीति कर रहे हैं। मैंने परमाणु बिजली संयंत्र की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। परमाणु ऊर्जा बोर्ड इस मामले की जांच कर रहा है।"

1 टिप्पणी:

Jay Ram JI ने कहा…

Ye poolish wale jindagi ki kimat samajhte hi nahi hai. Na to iske prati sarkar jimmedar hai aur na hi unke parokar.