आज बिहार में पंचायत चुनाव का पहला चरण. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 अप्रैल 2011

आज बिहार में पंचायत चुनाव का पहला चरण.


 बिहार में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान प्रारंभ हो गया। मतदान के दौरान फिलहाल कहीं से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

राज्य में पहले चरण में मुखिया, सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच और जिला परिषद के कुल 28,639 पदों के लिए मतदान हो रहा है। इसके लिए कुल 1,43,195 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण में 37 जिलों के 57 प्रखंडों में हो रहे चुनाव में मतदाताओं के लिए 12,905 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। चुनाव सम्पन्न कराने के लिए 51,620 चुनावकर्मियों को काम सौंपा गया है।

पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदान वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। राज्य के डीजीपी नीलमणि ने बताया कि जिन क्षेत्रों में मतदान आयोजित हो रहा है, उनमें सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। जिलों की सीमाओं को सील कर दिया गया है तथा अंतर्राज्यीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। राज्य में 20 अप्रैल से 18 मई तक दस चरणों में पंचायत के चुनाव होने हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: