मनचला जवान बिहार में गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 जनवरी 2012

मनचला जवान बिहार में गिरफ्तार.


 बिहार के हाजीपुर-सीवान रेलखंड पर शुक्रवार को एक एक्सप्रेस रेलगाड़ी में एक बच्ची के साथ छेड़खानी करने के आरोप में सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही अवध-असम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे धनंजय पांडेय अपने परिजनों के साथ यात्रा कर रही 12 वर्षीय बच्ची के साथ उस समय छेड़छाड़ करने लगा, जब वह बाथरूम जा रही थी। छेड़छाड़ का विरोध करते हुए बच्ची ने जब शोर मचाया, तब उसके परिजन और अन्य यात्री इकट्ठे हो गए और उन्होंने जवान को धर दबोचा। 

बाद में जवान को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक (रेल) एस़ क़े झा ने बताया कि इस सम्बंध में एक प्राथमिकी मुजफ्फरपुर रेल थाने में दर्ज करा दी गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार जवान मेघालय के शिलांग में तैनात है।

कोई टिप्पणी नहीं: