कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वडरा उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 16 जनवरी को अमेठी और रायबरेली के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगी।
कांग्रेस के सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि प्रियंका आगामी 16 जनवरी को अमेठी पहुंचेंगी और तीन दिन तक अमेठी तथा रायबरेली में एकेंगी। इस दौरान उनके किसी जनसभा या रैली को सम्बोधित करने का कार्यक्रम तो नहीं है, लेकिन वह दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें जरूर करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका 18 जनवरी को दिल्ली वापस लौट जाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें