FDI पर राज्यसभा में भी बहस के बाद मतदान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 नवंबर 2012

FDI पर राज्यसभा में भी बहस के बाद मतदान


केंद्र सरकार ने खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मुद्दे पर राज्यसभा में भी मतदान के प्रावधान वाले नियम के तहत चर्चा कराने की सहमति दे दी है। संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में केंद्रीय संसदीय राज्य मंत्री राजीव शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, "सरकार ने मतदान के प्रावधान वाले नियम के तहत चर्चा कराने की सहमति दे दी है।"

केंद्र सरकार ने यह निर्णय लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार द्वारा प्रथम सदन में इसकी अनुमति दिए जाने के बाद लिया। विपक्षी दल लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में मतदान के प्रावधन वाले नियम के तहत चर्चा कराने की मांग कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं: