चम्पारण में आग से झुलसकर 2 बच्चों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 16 जनवरी 2013

चम्पारण में आग से झुलसकर 2 बच्चों की मौत


बिहार में पश्चिमी चम्पारण जिले के ठकराहा थाना क्षेत्र में एक घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। बगहा के पुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद ने बुधवार को बताया कि ठकराहा बाजार निवासी शारदा देवी मंगलवार रात अपने घर में ढिबरी जलाकर सो रही थीं। इसी बीच घर में आग लग गई। आग लगने से उनके एक बेटे तथा एक बेटी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि खुद शारदा देवी गम्भीर रूप से घायल हो गईं। मरने वाले बच्चों का उम्र तीन वर्ष और डेढ़ वर्ष बताई जा रही है।

आनंद ने बताया कि घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: