बिहार में पूर्वी चम्पारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को नेपाल के एक नागरिक को एक लाख रुपये के जाली भारतीय नोटों के साथ एक होटल से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नेपाल से जाली नोट की एक बड़ी खेप लेकर सुगौली आए हुए हैं। इसी आधार पर पुलिस ने सुगौली रेलवे स्टेशन के समीप एक होटल में छापेमारी कर नेपाल के परसा क्षेत्र निवासी अनिल पटेल को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से एक लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बरामद सभी नोट 500-500 रुपये के हैं। पुलिस को आशंका है कि इस धंधे में संलिप्त पटेल के कई साथी फरार हो गए हैं। पुलिस नकली नोट के गिरफ्तार कारोबारी से पूछताछ और कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें