छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (04 मार्च) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 मार्च 2013

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (04 मार्च)


थाना गोरिहार का फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे-

थाना गोरिहार से वर्ष 2009 से फरार ईनामी 500 रुपये का आरेापी राजेन्द्र अवस्थी पिता व्रजलाल अवस्थी को आज दांेपहर 14ः20 बजे थाना प्रभारी गोरिहार व अन्य पुलिस बल ने एक 12 बोर की वंदूक व तीन जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की।

समन्वय से कार्य करें सभी विभागों के अधिकारी: कलेक्टर
समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

छतरपुर/04 मार्च/षासन के कार्यों को सुचारू रूप एवं बेहतर ढंग से संचालन करने तथा जनता को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देष्य से सभी विभागों के अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें। आपसी संवाद निरंतर बनाये रखें, जिससे एक-दूसरे विभागों से संबंधित कठिनाईयां दूर हो सकें। यह निर्देष कलेक्टर श्री राजेष बहुगुणा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि कई षासकीय कार्य अंतर्विभागीय समन्वय से ही किये जाना संभव हैं। ऐसे प्रकरणों को प्रति सप्ताह आयोजित होने वाली टी0एल0 बैठक में जरूर रखा जाये, ताकि सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में प्रकरणों का निराकरण किया जा सके। 

स्कूलों में डबल स्टोरी भवनों का ही निर्माण करें
        
कलेक्टर श्री बहुगुणा ने टीएल बैठक के दौरान डीपीसी जिला षिक्षा केंद्र एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देषित करते हुये कहा कि जिले के सभी षासकीय स्कूलों में जहां भविष्य में भवनों का निर्माण किया जाना है, वहां डबल स्टोरी वाले भवनों का ही निर्माण किया जाये। उन्होंने कहा कि इससे धनराषि एवं स्थान दोनों की ही बचत होगी। 

अवैध नियुक्तियों की जांच षीघ्र करें
           
कलेक्टर श्री बहुगुणा ने टी0एल0 बैठक के दौरान सीएमएचओ डा. के के चतुर्वेदी को निर्देषित करते हुये कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की अवैध नियुक्तियों की जांच शीघ्र कर ली जाये। उन्होंने कहा कि इस संबंध में समाचार-पत्र में खबर प्रकाषित की गई है। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देषित किया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग के जिन एएनएम तथा एमपीडब्ल्यू द्वारा 50 प्रतिषत् से कम लक्ष्य हासिल किया गया है, उनकी एक-एक वेतनवृद्धि रोकने की कार्यवाही की जाये। 

मांग संख्या 64 एवं 41 के बजट की प्रतिमाह भेजें जानकारी
          
कलेक्टर श्री बहुगुणा ने कहा कि अनु0 जाति एवं जनजाति के बजट से संबंधित मांग संख्या 64 एवं 41 की जानकारी संबंधित विभागों के अधिकारी प्रतिमाह आदिम जाति कल्याण विभाग को भेजें। उन्होंने कहा कि इसकी त्रैमासिक बैठक में समीक्षा की जाती है। कलेक्टर श्री बहुगुणा ने उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री वीरेष सिंह बघेल को बैकलाॅग पदों की विषेष भर्ती अभियान के तहत भर्तियां शीघ्र करने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के बैकलाॅग पदों की भर्ती व्यापम द्वारा की जायेगी। उन्होंने उपसंचालक कृषि को ग्राम मलार में हितग्राहियों के लिये बायोगैस संयंत्र लगवाने के निर्देष दिये। उन्होंने जिला संयोजक, आजाक श्री आर पी भद्रसेन को शत्-प्रतिषत् छात्रवृत्ति वितरण का प्रमाण-पत्र भेजने के निर्देष दिये। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं वाले अपूर्ण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देष दिये। कलेक्टर श्री बहुगुणा ने लंबित जनषिकायत प्रकोष्ठ एवं जनवाणी के आवेदनों को वेबसाइट पर देखकर निराकरण करने के निर्देष दिये। उन्होंने अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री ए बी खरे को ओला प्रभावित क्षेत्रों में जहां 50 प्रतिषत से ज्यादा नुकसान हुआ है, वहां विकास कार्य प्रारंभ कराने के निर्देष दिये। उन्होंने दोना-पत्तल व्यवसाय के लिये अधिकाधिक परिवारों का चयन करने के लिये डीपीआईपी को निर्देषित किया। बैठक में बताया गया कि क्षेत्रीय सूक्ष्म लघु उद्योग मेले का आयोजन आगामी जून माह में किया जायेगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे के श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री बी के पाण्डेय, श्री चिरोंजीलाल चनाप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
 
पुरातत्व स्थलों पर आधारित आयोजित करें क्विज प्रतियोगितायें: कलेक्टर
जिला पुरातत्व संघ की बैठक सम्पन्न

छतरपुर/04 मार्च/जिले के पुरातत्व महत्व के स्थलों की सम्पूर्ण जानकारी एकत्रित कर ली जाये। इन स्थलों का निरंतर विकास करने के प्रयास किये जायें, ताकि देषी एवं विदेषी पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो सके। यह निर्देष कलेक्टर श्री राजेष बहुगुणा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला पुरातत्व संघ की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये। 
          
बैठक की अध्यक्षता करते हुये कलेक्टर श्री बहुगुणा ने कहा कि जिला पुरातत्व संघ का गठन पूर्व में सन् 1998 में किया गया था। अब नये जिला पुरातत्व संघ का गठन किया जाना है। जिसमें पुराने सदस्यों को शामिल करने के साथ-साथ नये सदस्यों को भी शामिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम इसके सदस्य रहेंगे। उन्होंने इस संघ में विषेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में श्री भानु कुमार जैन एवं श्री गौरव दीक्षित को शामिल करने की बात कही। उन्होंने इस संघ में भारतीय पुरातत्व संग्रहालय, खजुराहो के सहायक अधीक्षक एवं धुबेला पुरातत्व संग्रहालय के संग्रहाध्यक्ष को भी रखने के लिये कहा। 
         
कलेक्टर श्री बहुगुणा ने कहा कि जिले के पुरातत्व स्थलों पर आधारित क्विज प्रतियोगितायें प्रतिवर्ष स्कूलों में कराना सुनिष्चित् की जायें। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्रों को जिले के ऐतिहासिक महत्व के स्थलों की जानकारी आसानी से हो सकेगी। उन्होंने यह प्रतियोगितायें विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर कराने के निर्देष दिये। कलेक्टर श्री बहुगुणा ने जिले से संबंधित पुरातत्व महत्व केी सामग्री एकत्रित कर पुस्तकालय के रूप  में रखने के निर्देष दिये। 
          
बैठक में कलेक्टर श्री बहुगुणा ने नये सदस्यों के लिये सदस्यता शुल्क की चर्चा करते हुये कहा कि यदि कोई व्यक्ति संस्थागत सदस्य बनना चाहता है तो उससे 1 लाख रूपये शुल्क लिया जायेगा। इसी तरह आजीवन सदस्य बनने के लिये 25 हजार रूपये एवं 3 वर्ष के लिये सदस्य बनने के लिये ढाई हजार रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकाधिक लोगों से जिला पुरातत्व संघ का सदस्य बनने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को पुरातत्व पर आधारित एक पुस्तक का प्रकाषन कराने, पाण्डुलिपियों का संरक्षण करने आदि के निर्देष दिये। बैठक में एडीएम श्री जे के श्रीवास्तव, एसडीएम श्री हरवंश शर्मा एवं श्री डी पी द्विवेदी, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री निरंकार पाठक एवं समाजसेवी श्री भानु कुमार जैन सहित संघ के अन्य सदस्य मौजूद थे। 

परेई रेत खदान की नीलामी स्थगित 

छतरपुर/04 मार्च/कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा ने जिले के गौरिहार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत परेई में स्थित 3 रेत खदानों की 15 मार्च को होने वाली नीलामी को आगामी आदेश तक के लिये स्थगित कर दिया है। उन्होंने उक्त कार्यवाही विगत 23 नवंबर 2012 को परेई स्थित रेत खदान पर उच्च न्यायालय, जबलपुर द्वारा याचिका क्रमांक 21897/2011 में पारित आदेश के परिप्रेक्ष्य में की है।  
 
माइक्रोसिस कें महाबसंत वार्षिकोत्सव का समापन

माइक्रोसिस इंस्टीट्यूट के 4 दिवसीय महाबसंत वार्षिकोत्सव का समापन विद्यार्थियों के मंचीय कार्यक्रम के साथ  धूमधाम से सम्पन्न हुआ । छात्र छात्रओं द्वारा गीत-संगीत , नृत्य , नाटक , भाषण इत्यादि की प्रस्तुति की गयी । संस्था के सचिव श्री उमेश गुप्ता , कोषाध्यक्ष श्री मंगल प्रसाद गुप्ता ने मां सरस्वती का पूजन व दीप प्रज्जवल कर संस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया । माइक्रोसिस के निदेशक श्री महेश गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत कर संस्था की प्रगति के बारे में बताया ।  प्रबंधक प्रमुख श्री अभिषक गुप्ता ने 4 दिवसीय उत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए उनके विजेताओ के नाम घोषित किये । इस मंच पर सद्भावना सेवा समिति ं के रक्तदाताओं को माला पहनाकर सम्मान करते हुए अन्य लोगो को भी रक्तदान जैसे महादान के लिए जागरूक किया गया । माइक्रोसिस में कम्प्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त किये कक्षा 6 से 8 तक के बच्चो को प्रमाणपत्र वितरित किये गये ।  

 
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महाषिवरात्री महोत्सव का भव्य आयोजन षुरू 

नौगाॅव (छतरपुर ) स्थानीय पावर हाउस श्री श्री 1008 षिव, पार्वती जी मंदिर नौगाॅव में मध्य प्रदेष बिधुत मण्डल कं. के नौगाॅव एवं उप संभाग छतरपुर के समस्त कर्मचारियों ने एक विषाल धार्मिक आयोजन कराने का जो निर्णय लिया था उसका ष्षुभारम्भ 4 मार्च 13 से ष्षुरू हुआ । इस आयोजन में मुख्य बक्ता श्रीमद् भागवत ब्यास जी  मथुरा -बृन्द्रावन से पधारे श्री वेणूगोपाल जी महाराज है, इस आयोजन के यज्ञाचार्य श्री देवेन्द्र कुमार जी मिश्र है । 

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महाषिवरात्री महोत्सव का भव्य आयोजन 4 मार्च दोपहर 3 बजे से षोभा यात्रा नगर में निकलेगी, 5 मार्च को कथा 4 बजे से रात्रि आठ बजे तक होगी , पहिले दिन कथा में श्रीमद् भागवत महत्म, भक्ति ज्ञान वैराग्य चर्चा, धुन्धकारी, गौकर्ण उपाख्यान होगा, 6 मार्च बुधवार को पारीक्षण सुकदेव संवाद, कपिल अवतार, सती चरित्र, भरत एवं अजामिल चरित्र नृसिंह भगवान का अवतार कथा होगी , 7 मार्च को वामन चरित्र, श्रीराम जन्म एवं विवाह श्रीकृष्ण जन्म एवं नपन्द महोत्सव होगा, 8 मार्च को श्रीकृष्ण बाल लीलाऐं, माखन चोरी, ऊखल बन्धन, कालीनागनर्दन, श्री गिरिराज पूजन , 9 मार्च षनिवार  को भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला, मथुरा गमन, कंस बध गोपाी उध्दव संवाद, रूकमणी विवाह, 10 मार्च को श्रीकृष्ण भगान के अन्य विवाह , सुदामा चरित्र, दत्तादेव प्रसंग, सम्पूर्ण भागवत विवरण एवं भागवत जी का विश्राम पूजन होगा ।  11 मार्च सोमवार को हवन एवं महाप्रसाद भण्डारा का आयोजन आयोजित किया गया है । 

मध्य प्रदेष बिधुत मण्डल पूर्व क्षेत्र नौगाॅव-हरपालपुर, मउसहानिया, ईसानगर, छतरपुर उप संभाग छतरपुर के समस्त कर्मचारियों ने नगर व आस पास क्षेत्र के भागवत कथा प्रेमी भक्तों से इस आयोजन में पधार कर कथा का रसापान करने की अपील भी की है ं। 

जिला सत्र न्यायाधीश ने सुनाई फांसी की सजा

खंडवा (04 मार्च) - दुराचारियों को कड़ा संदेश देते हुये जिला एवं सत्र न्यायाधीश खंडवा श्री जगदीश बाहेती द्वारा आज बलात्कार एवं हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई गई। ग्राम सुरगाँवजोशी में 9 वर्षीय बालिका से बलात्कार कर हत्या कर दी गई थी। इस प्रकरण में दोष सिद्ध पाये जाने पर आरोपी अनोखी को फांसी की सजा सुनाई गई है। मध्यप्रदेश में लैगिंग बाल संरक्षण अधिनियम के तहत् त्वरित रूप से फैसले हो रहे हैं और खंडवा में विगत् दो महीनों के दौरान यह तीसरा फैसला है। सुरगाँवजोशी ग्राम में घटित इस प्रकरण में त्वरित रूप से न्यायालय में सुनवाई हुई। गत् 21 फरवरी को ट्रायल चालू हुआ था। इसमें 13 गवाहों को सुना गया। आरोपी पर भारतीय दण्ड विधान की धारा 363, 366, 376, 377, 302 एवं लैंगिंग अपराधों से बालकों को संरक्षण अधिनियम की धारा 6 के तहत् आरोप प्रमाणित पाये जाने पर सजा सुनाई गई है। सत्र न्यायाधीश खंडवा श्री जगदीश बाहेती द्वारा अपने 32 पृष्ठीय निर्णय में 19 पृष्ठ में दिये गये मृत्युदण्ड के औचित्य के कारणों का उल्लेख किय गया है।   

पुनासा में अंत्योदय मेला 9 मार्च को

खंडवा (04 मार्च) - पुनासा ब्लाॅक में 9 मार्च को ब्लाॅक स्तरीय अंत्योदय मेले का आयोजन कालसन माता ग्राउण्ड पुनासा में किया जायेगा। अपर कलेक्टर आर.आर.भोंसले ने बताया है कि मेले में हितग्राहियों को मौके पर लाभान्वित किया जायेगा।  

अग्नि दुर्घटना में सहायता स्वीकृत

खंडवा (04 मार्च) - अपर कलेक्टर आर.आर.भोंसले ने हरसूद तहसील के ग्राम बोरीसराय में 21 जनवरी, 2013 को आग लगने से शैलेन्द्र पिता कोदरमल के मकान तथा घरेलू सामग्री तथा कृषि उपकरण नष्ट होने पर और दो मवेशी के जलकर मरने पर राजस्व विभाग के नियमों के तहत् कुल 38 हजार 700 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। 

मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना ने जगाई दुखियों के मन में उम्मीद

खंडवा (04 मार्च) - मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना अंतर्गत 3 मार्च को जिला चिकित्सालय में निःशुल्क जाँच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल पर आयोजित इस शिविर में इंदौर से आई डाॅक्टरों की टीम द्वारा बच्चों की जाँच के दौरान हृदय रोग के 188 तथा कटे-फटे होंठ के 30 रोगियों की जाँच की गई। शिविर में ग्राम भराड़ी तहसील हरसूद से आये जमनाप्रसाद ने बताया कि मैं अपने पुत्र संदीप के हृदय रोग की जाँच करने आया हूँ। मैंने रेडियो में समाचार पर सुना और आशा के साथ अपने पुत्र को खंडवा ले आया। डाॅक्टर ने जाँच की और कहाँ कि आॅपरेशन के बाद आपका पुत्र ठीक हो जायेगा। बाल हृदय योजना से मेरे पुत्र को नई जिंदगी मिलेगी और वह हमारे बुड़ापे का सहारा बनेगा। मैं एक मजदूर व्यक्ति हूँ। ईंट बनाने का काम करता हूँ। मेरे बस में नहीं था अपने पुत्र का ईलाज करना। इस निःशुल्क बाल हृदय उपचार योजना से मैं बहुत खुश हूँ। 

इसी प्रकार ग्राम पंधाना से आये पिता विनोद ने कहा मैं अपने पुत्र सुमित के हृदय रोग से परेशान रहता था, परन्तु मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का पता लगा तो मैं तुरंत अपने पुत्र को लेकर जिला अस्पताल पहुँचा और वहाँ डाॅक्टरों ने मेरे पुत्र की निःशुल्क जाँच की तथा बीमारी से निजात दिलाने का आश्वासन दिलाया। पुनासा निवासी निकिता पिता शैलेन्द्र सिंह भी हृदय रोग की पीड़ा लेकर शिविर में पहुँची तथा चेहरे पर मुस्कान लेकर लौटी। 
ग्राम पाडल्या तहसील पंधाना से आये होंठ कटने से परेशान खुशी पिता कालू को जिला अस्पताल में चिकित्सों द्वारा जाँच कर 22 अप्रैल को आॅपरेशन करने की डेट दी तथा पूर्ण ईलाज का भरोसा दिलाया। ग्राम अमलानी से आयें दुर्गेश पिता राजू ने भी अपने कटे हुये होंठ का परीक्षण कराया डाॅक्टरों ने उसे आॅपरेशन कर ठीक करने का भरोसा दिलाया। मौके पर पहुँचे कलेक्टर नीरज दुबे ने इन मरीजों से आत्मीयता से चर्चा की और उनकी परेशानी को साझा किया। उन्होंने कहा की शासन गरीबों के प्रति संवेदनशील है और सभी का यथोचित उपचार कराया जायेगा। 

(सफलता की कहानी)
सीमाबाई ने शासन से मिली निःशुल्क सहायता को सराहा

खंडवा (04 मार्च) - ग्राम भेरूखेड़ा उपस्वास्थ्य केन्द्र खैगाँवड़ा विकासखण्ड छैगाँवमाखन की निवासी सीमाबाई पति उमेश उर्म 22 वर्ष ने 11 फवरी, 2013 को जिला महिला चिकित्सालय खंडवा में लड़के को जन्म दिया। प्रसव सामान्य हो गया। यहाँ आशा कार्यकर्ता मंजु के द्वारा जननी एक्सप्रेस वाहन के द्वारा लेकर आई थी। ए.एन.एम. माया खड़शन द्वारा गर्भावस्था के दौरान समय पर सभी आवश्यक जाँच की गई। टीके भी लगाये गये जज व बच्चा कार्ड भी बनाया गया और तीन जाँच ए.एन.एम. के द्वारा व एक डाॅक्टर के द्वारा की गई। 
सीमाबाई ने बताया कि आशा कार्यकर्ता द्वारा आयरन की 100 गौलियाँ दी गई, जिसे मैंने नियमित रूप से खाई, जिसके उपरांत प्रसव सामान्य हुआ। जिला अस्पताल में सभी सुविधा निःशुल्क मिली किसी प्रकार कोई शुल्क नहीं लगा। यहाँ भोजन भी निःशुल्क दिया गया। प्रसव के तुरन्त बाद मैंने अपने बच्चे को दूध पिलाया और छः माह तक सिर्फ मेरा दूध ही पिलाऊँगी। 

ए.एन.एम. व आशा कार्यकर्ता द्वारा पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समझाईश दी गई। पोषण आहार व जन्म के तुरन्त बाद दूध पिलाने का महत्व बताया। आशा कार्यकर्ता हमेशा समझाईस देती है व गाँव में भ्रमण कर गृह भेंट करती है। जननी एक्सप्रेस वाहन घर पर छोड़ने गई। शासन की जननी सुरक्षा योजना बहुत लाभकारी साबित हुई। 


कोई टिप्पणी नहीं: