पाकिस्तान को सूचना देने के आरोप में गृह मंत्रालय के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि इस अधिकार ने पोकरण के बारे में पैसे लेकर पाकिस्तान को कई खुफिया सूचना लीक की है.
इस अधिकारी पर हाल ही में पोखरन में भारत-पाक सीमा से सटे इलाके में भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए अभ्यास 'आइरन फिस्ट' की महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज़ इंटेलिजेंस (आईएसआई) को देने का आरोप है.
इस सेक्शन अफसर का नाम चंद्रशेखर है और इसे आईबी ने गिरफ्तार कर लिया है. ये अधिकारी पाकिस्तानी एजेंट सुमेर खान को जानकारी देता था. सुमेर खान तीन बार पाकिस्तान जाकर भारतीय रक्षा मंत्रालय की जासूसी करने के लिए आईएसआई से ट्रेनिंग ले चुका था. सुमेर ने चंद्रशेखर से दो हार्ड कॉपी के जरिए पाकिस्तान के सभी कैदियों के बारे जानकारी ली जो हिंदुस्तान की अलग-अलग जेलों में बंद है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें