केरल की 500 नर्सो को नौकरी देगा सऊदी अरब - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 मार्च 2013

केरल की 500 नर्सो को नौकरी देगा सऊदी अरब


सऊदी अरब प्रशासन मक्का और मदीना के आस-पास के अस्पतालों में काम करने के लिए केरल की 500 मुस्लिम महिला नर्सो को नौकरी पर रखने वाला है। केरल के श्रम मंत्री शीबू बेबी जॉन के एक वक्तव्य के अनुसार, सभी नर्सो के लिए नर्सिग में ग्रेजुएट तथा दो वर्ष का कार्यानुभव जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रवासी विकास एवं रोजगार संवर्धन सलाहकार (ओडीईपीसी) प्रतिभागियों का साक्षात्कार लेंगे।जॉन ने कहा कि कुवैत सरकार भी अपने यहां सरकारी क्षेत्र में नर्सो की भर्ती के लिए ओडीईपीसी से संपर्क करेगी तथा केरल से 250 नर्सो की भर्ती के लिए तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं: