देहरादून, 2 मार्च,। राजधानी के पुलिस कप्तान केवल खुराना ने चारधाम यात्रा को देखते हुए कमर कसते हुए थाने व चौकियों में तैनात पुलिस कर्मियों को एक सप्ताह की पुलिस लाइन में विशेष टेªनिंग देने का खाका तैयार किया है। वहीं यात्रा में आने वाले विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति तैयार की है तथा ऋषिकेश में घाटों के समीप डेरा डालने वाले फड़ी वालों को खदेड़ने व चौबीस घंटे र्ध्मनगरी में बम निरोध्क दस्ते व डॉग स्क्वायड को तैनात करने का आदेश दिया गया।
शनिवार को राजधानी के पुलिस कप्तान केवल खुराना ने बताया कि चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए रणनीति तैयार की गयी है। इसके तहत बाहरी जनपदों से दून में तबादले पर आए पुलिस कर्मियों को पूरे जनपद की जानकारी दिलाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए जगह-जगह एडवेंचर स्पोर्टस व योगा सेंटर के बोर्ड लगाकर उन्हें आकर्षित किया जाता है। यह सेंटर किसके हैं इस बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं होती और न ही विदेशी पर्यटकों को इनके बारे में कुछ पता होता है। इसलिए विदेशी पर्यटकों को समझाया जायेगा कि वह जिन एडवेंचर स्पोर्टस व योगा सेंटर में जाएं उसकी जानकारी पुलिस उनसे पहले ले लेगी। क्योंकि चकराता, मसूरी व ऋषिकेश का काफी हिस्सा राजस्व क्षेत्र में आता है। इसलिए पुलिस को इनके ठहरने की जानकारी रखनी पड़ेगी। घाटों पर टप्पेबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए वहां फड़ी लगाने वालों को हटाने के निर्देश दिये गये हैं तथा यात्रा सीजन में भिखारियों को भी वहां नहीं रहने दिया जायेगा। इसके अलावा यात्रा सीजन में ऋषिकेश के अंदर चौबीस घंटे बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी उनके पास मात्र एक बम निरोधक दस्ता है और दूसरे के लिए उन्होंने मुख्यालय को पत्र लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को अवगत कराया गया है कि देश में जहां भी बम ध्माके हुए हैं, वह साईकिल, स्कूटर व टिफिन बॉक्स के द्वारा किए गए है। उन्होंने पुलिस को हिदायत दी है कि जहां पर भी यह सामान लावारिस अवस्था में मिले तो बम निरोधक दस्ते के आने का इंतजार न करते हुए वह खुद ही इसकी जांच पड़ताल करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कहीं पर भी ज्यादा देर कोई वाहन खड़ा नजर आए तो उसकी तत्काल जांच शुरू कर दी जाए।
(राजेन्द्र जोशी)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें