बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में शनिवार को श्रद्धालुओं को लेकर राजस्थान लौट रही एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 18 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले करीब 40 लोग एक बस पर सवार होकर भुवनेश्वर से बोधगया होते हुए अपने घर वापस लौट रहे थे। यह घटना उस वक्त हुई जब कुदरा बाजार के निकट पहुंचने पर बस के आधे यात्री जलपान के लिए नीचे उतरे और इसी दौरान बालू से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी जिससे इसमें बैठे 20 में से 18 यात्री घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए कैमूर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें चार की हालत गम्भीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें