अक्टूबर से होगा रोमिंग फ्री. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 मार्च 2013

अक्टूबर से होगा रोमिंग फ्री.


इस वर्ष के अक्टूबर माह से देश भर के मोबाइल उपभोक्ताओं को रोमिंग फ्री सेवा का तोहफा मिल सकता हैं। ऐसा होने के साथ ही देशभर के मोबाइल उपभोक्ताओं को किसी भी राज्य में जाने के बाद कॉल करने और सुनने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वूमेन के वार्षिक पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि पूरे देश में मोबाइल सेवा को रोमिंग फ्री करने के काम पर विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद शीघ्रता से उपभोक्ताओं को नतीजे उपलब्ध कराना हैं। हालांकि उन्होंने माना कि देश में रोमिंग फ्री सुविधा को लागू किये जाने के मुद्दे पर टेलीकॉम कंपनियां एकमत नहीं हो पा रही हैं।

कपिल सिब्बल ने बताया कि कुछ कंपनियां इसका शुरू से ही विरोध कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि नेशनल रोमिंग शुल्क को समाप्त किए जाने से टेलीकॉम कंपनियों को भारी नुकसान होगा। एक अनुमान के अनुसार देशभर की टेलीकॉम कंपनियों को रोमिंग से करीब 10 फीसद की आमदनी होती है। इन सबके बीच कपिल सिब्बल के बयान से साफ है कि केंद्र सरकार आने वाले समय में रोमिंग शुल्क को समाप्त कर सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: