भारत लौटेंगे इतालवी नौ सैनिक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 22 मार्च 2013

भारत लौटेंगे इतालवी नौ सैनिक


केंद्र सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी इतालवी नौ सैनिक भारत लौटेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "कूटनीतिक स्तर पर संपर्क किए जाने के बाद इटली ने बताया कि नौ सैनिक भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर लौट जाएंगे।"


इटली के राजदूत डेनियल मेंसिनी ने सर्वोच्च न्यायालय से वादा किया था कि देश के आम चुनाव में मतदान के बाद वे 22 मार्च तक भारत लौट आएंगे। लेकिन 11 मार्च को इटली ने अपने नौ सैनिकों को यहां भेजने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव पैदा हो गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: