फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा टूट्कर गिर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 मार्च 2013

फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा टूट्कर गिर.


कोलकाता महानगर के पूर्वी हिस्से में एक फ्लाईओवर का बड़ा हिस्सा रविवार सुबह ध्वस्त हो गया, जिससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे हुयी जब उलटाडंगा फ्लाईओवर पर नाममात्र का परिवहन था।

फ्लाईओवर वीआईपी रोड और हवाईअड्डे को ईएम बाईपास तथा पूर्वी और दक्षिणी उपनगरीय क्षेत्रों से जोड़ता है। फ्लाईओवर के ध्वस्त हिस्से का मलबा नीचे एक नहर में गिरा। इसकी चपेट में एक ट्रक आ गया। पुलिस के अनुसार अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय लोगों ने चालक और दो अन्य लोगों को नहर से बाहर निकाला।

आपदा प्रबंधन कर्मी और पुलिस के जवान नहर और मलबे में किसी संभावित पीड़ित की तलाश कर रहे हैं। शहरी विकास मंत्री फिरहद हकीम घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ साल पहले फ्लाईओवर में एक दरार का पता लगा था और जाधवपुर विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि रखरखाव के कारण नहीं, बल्कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह समस्या पैदा हुयी। इस फ्लाईओवर का निर्माण करीब दो साल पूर्ववर्ती वाम मोर्चा सरकार के कार्यकाल में किया गया था। हकीम ने कहा कि दोषी इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और पूरे फ्लाईओवर की तीसरे पक्ष से जांच करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि नहर से मलबे को निकालने के लिए क्रेनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इस नहर को केश्तोपुर खाल के नाम से जाना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: