मणिपुर की राजधानी इंफाल में शक्तिशाली बम विस्फोट,चार घायल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 29 अक्तूबर 2013

मणिपुर की राजधानी इंफाल में शक्तिशाली बम विस्फोट,चार घायल.

मणिपुर की राजधानी इंफाल में उग्रवादियों द्वारा मंगलवार को एक बाजार में किए गए शक्तिशाली बम विस्फोट में चार लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बम विस्फोट आज सुबह करीब 6 बजे ख्वैरमबंद बाजार परिसर में भैरोदान स्कूल के नजदीक हुआ। विस्फोट स्थल मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के आधिकारिक आवास से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है।

सूत्रों के अनुसार बम कोई आईईडी नहीं था, लेकिन यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि इसे बाजार परिसर में रखा गया था या फिर फेंका गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: