स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी मामले में जांच ढकोसला नहीं होगा : न्यायमूर्ति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी मामले में जांच ढकोसला नहीं होगा : न्यायमूर्ति

न्यायमूर्ति मुकुल मुदगल ने मंगलवार को आश्वस्त किया कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी मामले में जांच ढकोसला नहीं होगा। उच्चतम न्यायालय ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मुदगल की अध्यक्षता में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी के आरोपों की जांच के लिए एक जांच समिति आज गठित की।

मुदगल ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि यह ढकोसला नहीं होगा। फिलहाल मुझे जांच का दायरा क्या होगा वह मेरे पास नहीं है और वह मिलने के बाद मैं और कुछ कह सकता हूं। मुदगल ने याद दिलाया कि जांच उच्चतम न्यायालय ने गठित की है, न कि बीसीसीआई ने। क्रिकेट से प्रेम करने वाले न्यायाधीश ने इस बात बात का भी संकेत दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो समिति भारतीय क्रिकेट बोर्ड में किसी से भी पूछताछ कर सकती है। वरिष्ठ अधिवक्ता और अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल एन नागेश्वर राव और असम क्रिकेट संघ के सदस्य निलय दत्ता नव गठित जांच समिति के दो अन्य सदस्य हैं और मुदगल को उनकी विश्वसनीयता पर कोई संदेह नहीं है।

न्यायालय ने जांच समिति से चार महीने के भीतर जांच पूरी करने को कहा है। शीर्ष अदालत ने बीसीसीआई और श्रीनिवासन को जांच में हस्तक्षेप नहीं करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने कहा कि समिति गुरुनाथ मेयप्पन और राजस्थान रॉयल्स के मालिकों के खिलाफ जांच करेगी और गलती करने वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी के खिलाफ रिपोर्ट दायर करेगी। न्यायालय ने कहा कि एन श्रीनिवासन बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर तब तक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकते हैं, जब तक कि वह आईपीएल से जुड़े किसी भी मामले को नहीं देखें।

कोई टिप्पणी नहीं: