नया गैर जमानती वारंट हेडली-राणा-सईद के लिए जारी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

नया गैर जमानती वारंट हेडली-राणा-सईद के लिए जारी.

दिल्ली की एक अदालत ने पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमेन हेडली, उसके सहयोगी तहव्वुर राणा, लश्करे तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद और 26/11 आतंकी हमले के प्रमुख साजिशकर्ता जकीउर रहमान लखवी के खिलाफ नये गैर जमानती वारंट जारी किये हैं।
      
ये सभी लोग भारत में विभिन्न आतंकी हमलों को अंजाम देने के आरोप में वांछित हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी :एनआईए: ने अदालत में एक याचिका दायर कर सूचित किया कि ये सभी आरोपी फरार हैं और इनके खिलाफ पूर्व में जारी वारंट की अभी तक तामील नहीं की जा सकी है।
      
एनआईए की इस याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने नौ लोगों के खिलाफ नया गैर जमानती वारंट जारी किया। हेडली, राणा, सईद और लखवी के अलावा पाकिस्तानी सेना के अधिकारी मेजर इकबाल और समीर अली, शीर्ष अल कायदा आतंकी इलियास कश्मीरी, हेडली के सहयोगी साजिद मलिक और पूर्व पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी अब्दुल रहमान हाशमी के खिलाफ भी अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: