झारखंड की आठ सीटों पर भाकपा माले उम्मीदवार उतारेगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 11 मार्च 2014

झारखंड की आठ सीटों पर भाकपा माले उम्मीदवार उतारेगी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले लिबरेशन) ने आगामी लोकसभा चुनावों में झारखंड की आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। पार्टी ने कहा है कि वह शेष छह सीटों पर वामपंथी दलों और अन्य दलों को समर्थन देगी।
    
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भटटाचार्य ने आज संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। पार्टी रांची से बहादुर उरांव, लोहरदगा से लालशाही भगत, पलामू से सुषमा मेहता, चतरा से रामनरेश सिंह, हजारीबाग से जावेद इस्लाम, कोडरमा से राजकुमार यादव, गोडडा से गीता मंडल और दुमका से बेटिया मांक्षी को अपना उम्मीदवार बनायेगी । इससे यह साफ हो गया है कि रांची में माकपा और भाकपा माले चुनाव मैदान में आमने सामने होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: