बिहार में नक्सलियों ने विधायक का पेट्रोल पंप फूंका - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 14 मार्च 2014

बिहार में नक्सलियों ने विधायक का पेट्रोल पंप फूंका


bihar map
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हथियारबंद नक्सलियों के एक समूह ने भारतीय जनता पार्टी (भापजा) के एक विधायक के पेट्रोल पंप को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि विधायक ने नक्सलियों को लेवी देने से मना किया था।

पुलिस अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि गुरुवार रात 15 से 20 की संख्या में नक्सलियों ने रामसूरत राय के पेट्रोल पंप पर हमला किया। पहले उन्होंने पंप पर कर्मचारियों की पिटाई की और फिर पेट्रोल पंप को आग के हवाले कर दिया। राय औरई से भाजपा विधाायक हैं।

सिंह ने कहा कि नक्सलियों ने पटयासा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बम विस्फोट किए। पुलिस को मौके से तीन जिंदा बम भी मिले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: