सानिया-ब्लैक इंडियन वेल्स ओपन के फाइनल में पहुंचीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 14 मार्च 2014

सानिया-ब्लैक इंडियन वेल्स ओपन के फाइनल में पहुंचीं


saina black
भारत की सानिया मिर्जा और जिम्बाब्वे की उनकी जोड़ीदार कारा ब्लैक बीएनपी परिबास इंडियन वेल्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं। सानिया और ब्लैक की पांचवीं वरीय जोड़ी ने गुरुवार को चेक गणराज्य की लूसी हर्राडेका और चीन की जेई झेंग की आठवीं वरीय जोड़ी के खिलाफ 6-4, 3-6, 10-7 से जीत दर्ज की।

फाइनल में सानिया और ब्लैक का सामना चीनी ताइपे की सू वेई सेह और चीन की शुआई पेंग की शीर्ष वरीय जोड़ी तथा रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा और आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: